हेमंत सोरेन आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, पूर्व राष्ट्रपति समेत 14 दल के 30 नेता हो सकते हैं शामिल https://cutt.ly/CeViAdB - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 28 December 2019

हेमंत सोरेन आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, पूर्व राष्ट्रपति समेत 14 दल के 30 नेता हो सकते हैं शामिल https://cutt.ly/CeViAdB

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमंत को पद औरगोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। हेमंत सोरेन 19 साल पहले बने झारखंड के11वें मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव, पाकुड़ से कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम मंत्री पद की शपथ लेंगे।

झामुमो कोटे से स्टीफन मरांडीले सकते हैंमंत्री पद की शपथ
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने पुष्टि की है कि कांग्रेस के कोटे से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से विधायक चुने गए रामेश्वर उरांव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। विधायक आलमगीर आलम भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, इसकी पुष्टि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। झामुमो कोटे से स्टीफन मरांडी के भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

देर रात तक हेमंत सोरेन की ओर से शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों की सूची राजभवन नहीं भेजी गई है। ऐसी संभावना है कि झामुमो और कांग्रेस के अन्य मंत्रियों को विधानसभा के विशेष सत्र के बाद शपथ दिलाई जाएगी।

डिप्टी सीएम परझामुमो और कांग्रेस के बीच देर रात तक खींचतान

पार्टी सूत्रों ने बताया कि डिप्टी सीएम, स्पीकर और मंत्री पदों को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच शनिवार देर रात तक खींचतान चलती रही। इस कारण मंत्रिमंडल का स्वरूप तय नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस स्पीकर के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री का पद भी चाह रही है, जिस पर झामुमो तैयार नहीं है। दिन में भी अारपीएन सिंह व अजय शर्मा ने हेमंत सोरेन से उनके अावास पर मुलाकात की।

15 जनवरी के बाद अन्य विधायक लेंगे शपथ
जानकारी के मुताबिक, हेमंत मंत्रिमंडल के बचे मंत्रियों के नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक, 30 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में मंत्रियों के नाम पर गठबंधन के नेताओं में सहमति बन सकती है। इसके बाद अन्य मंत्री 15 जनवरी के बाद पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे।

समारोह में ये नेता होंगे शामिल
समाराेह के लिए देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को आमंत्रितकिया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 14 दल के 30 नेताओंने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार शाम ही रांची पहुंच गई थीं।

ये सीएम आएंगे : उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), अशोक गहलोत (राजस्थान), कमलनाथ (मध्यप्रदेश), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़),अरविंद केजरीवाल (दिल्ली)।

पूर्व सीएम शामिल होंगे : अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश), मायावती (उत्तर प्रदेश), एचडी कुमारस्वामी (कनार्टक), हरीश रावत (उत्तराखंड), चंद्रबाबू नायडू (आंध्रप्रदेश)।

रघुवर दास भी आएंगे
हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हेमंत ने बताया कि रघुवर ने इसमें उपस्थित रहने पर अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही भाजपा के अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।

हेमंत सोरेन दूसरी बार बनेंगे सीएम

हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी। हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के सीएम रहे हैं। तीनों कार्यकालों में वह सिर्फ 10 महीने 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जो हेमंत के एक कार्यकाल से काफी कम है।

यह था झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम

झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है, जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है। बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F5CAEc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages