चेक गणराज्य ने 257 रन से जीतकर श्रीलंका का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तुर्की ने सबसे ज्यादा 39 रन एक्स्ट्रा दिए - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 26 December 2019

चेक गणराज्य ने 257 रन से जीतकर श्रीलंका का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तुर्की ने सबसे ज्यादा 39 रन एक्स्ट्रा दिए

खेल डेस्क. आईसीसी ने पिछले साल सभी 104 सदस्यों को टी-20 की मान्यता दी। महिला टीमों को 1 जुलाई 2018 और पुरुष टीमों को 1 जनवरी 2019 से आधिकारिक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल किया गया। इन टीमों के आने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 में कई रिकॉर्ड बने। उदाहरण के तौर पर- महिला टी-20 में न्यूनतम स्कोर मलेशिया ने भारत के खिलाफ 2018 में बनाए थे, लेकिन अब यह अपनी लिस्ट में 16वें स्थान पर खिसक गया। यह माली और मालदीव के नाम संयुक्त रूप से हो गया। मालदीव को बांग्लादेश ने 6 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था। वहीं, माली को रवांडा ने इतने ही रन पर ऑलआउट कर दिया था। हम ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड के बारे में यहां पर आपको बता रहे हैं।

सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
चेक गणराज्य ने अगस्त में तुर्की के खिलाफ 257 रन से मैच जीतकर टी-20 (पुरुष) में नया रिकॉर्ड बनाया। वह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। उसने श्रीलंका के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लंकाई टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में केन्या को 172 रन से हराया था। सबसे बड़ी जीत के मामले में दूसरे नंबर पर रोमानिया की टीम है। उसने भी अगस्त में ही तुर्की को 173 रन से हराया था।

महिलाओं में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड युगांडा ने बनाया। उसने माली को 304 रन से हरा दिया। इसके बाद माली की टीम तंजानिया के खिलाफ 268 और रवांडा के खिलाफ 216 रन से हारी। मालदीव की टीम सबसे बड़ी जीत के मामले में तीसरे स्थान पर है। उसने बांग्लादेश को 249 रन से हराया था। पिछले साल जून तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास था। तब उसने मलेशिया को 147 रन से शिकस्त दी थी। अब यह रिकॉर्ड की लिस्ट में 12वें स्थान पर है।


उच्चतम और न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड
पुरुष टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड पहले अफगानिस्तान के नाम दर्ज था। उसने अगस्त में तुर्की के खिलाफ 4 विकेट पर 278 रन बनाए थे। चेक गणराज्य ने उसकी बराबरी कर ली। वहीं, सबसे न्यूनतम स्कोर पहले नीदरलैंड का था। उसने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड तुर्की के नाम हो गया। तुर्की की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद उसने लक्जमबर्ग के खिलाफ 28 और ऑस्ट्रिया के खिलाफ 32 रन बनाए थे।

महिला टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। उसने माली के खिलाफ 2 विकेट पर 314 रन बनाए थे। तंजानिया ने माली के खिलाफ ही 1 विकेट पर 285 रन बनाए थे। इसके पहले वनडे खेलने वाली टीमों में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा
पुरुष टी-20 में तुर्की ने चेक गणराज्य के खिलाफ 39 रन एक्स्ट्रा में दिए थे। तब चेक टीम ने 4 विकेट पर 278 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। तुर्की एक मैच में एक्स्ट्रा के तौर पर सबसे ज्यादा रन देने वाला देश बन गया। उसने रोमानिया के खिलाफ 36 रन अतिरिक्त दिए थे। महिलाओं में यह रिकॉर्ड कोस्टारिका के नाम है। उसने मैक्सिको के खिलाफ 61 रन अतिरिक्त दिए थे। इनेमें 35 वाइड और 32 नोबॉल थे।

सबसे तेज शतक और अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के मिर्जा अहसान ने लक्जमबर्ग के खिलाफ 13 गेंद पर अर्धशतक लगाया। यह टी-20 (पुरुष) इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। फिलहाल पहले स्थान पर युवराज सिंह ही हैं। युवराज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैडं के खिलाफ 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब तीन बल्लेबाजों के खाते में दर्ज हो गया। पहले इस लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर थे। दोनों ने 35-35 गेंद पर शतक लगाया था। इन दोनों की बराबरी अब चेक गणराज्य के सुदेश विक्रमशेखरा ने कर ली। उन्होंने तुर्की के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाया।

सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
कुवैत के मीत भवसर 14 साल 211 दिन में टी-20 खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने। वहीं, तुर्की के उस्मान सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने 59 साल 181 दिन की आयु में पहला मैच खेला। यह रिकॉर्ड उसने रोमानिया के खिलाफ बनाया था। उस मैच में तुर्की के चार खिलाड़ी 54 साल या उससे अधिक के थे। जून 2018 से पहले आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम सबसे युवा खिलाड़ी (16 साल 309 दिन) का रिकॉर्ड था। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के रयान कैम्पबेल (44 साल) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे।


महिलाओं में सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड जर्सी की निया ग्रेग के नाम है। उन्होने 11 साल 40 दिन की आयु में डेब्यू किया था। फ्रांस के खिलाफ खेलने वाली उस टीम में आठ खिलाड़ी 14 साल या उससे कम के थे। वहीं, कप्तान रोसा हिल 51 साल की थीं। सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बेलिज की वेट्टे रोनॉल्ड्स के नाम है। उन्होंने कोस्टारिका के खिलाफ 55 साल की उम्र में पहला मैच खेला था।

जर्सी और बेलिज कहां हैं?
जर्सी इंग्लैंड और फ्रांस के बीच द्वीपों का एक देश है। यहां ब्रिटेन का शासन है। सेंट हेलर जर्सी की राजधानी है। वहीं, बेलिज मध्य अमेरिका के कोस्टल एरिया में एक छोटा देश है। इसकी राजधानी बेल्मोपान है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
T20I Records 2019 | T20I Records 2019 Year News Analysis Recap Review: Czech Republic Breaks Vs Sri Lanka 12-year-old record Winning by 257 runs, ICC grants T20 International status 104 members


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QkqlsM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages