रूस का याकुटिया; दुनिया का सबसे ठंडा क्षेत्र, यहां सर्दी में सूरज सिर्फ 3 घंटे निकलता है https://cutt.ly/CeViAdB - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 29 December 2019

रूस का याकुटिया; दुनिया का सबसे ठंडा क्षेत्र, यहां सर्दी में सूरज सिर्फ 3 घंटे निकलता है https://cutt.ly/CeViAdB

याकुटिया (रूस) से भास्कर के लिए (ऐलेना प्रसोलोवा).पूर्वोत्तर रूस का साखा जिला (याकुटिया) दुनिया का सबसे ठंडा इंसानी बसेरा है। यहां एक गांव है ओम्यकॉन। साइबेरिया की ‘सम’ बोली में ओम्यकॉन का मतलब है- ऐसा पानी, जो जमा हुआ न हो। हालांकि, इस इलाके में साल के अधिकांश दिन नदियां जमी ही रहती हंै। यह जगह आर्कटिक सर्किल से सिर्फ 350 किमी दूर है। सर्दी में सूरज यहां सिर्फ तीन घंटे निकलता है तो गर्मियों में दिन 21 घंटे तक हो जाता है। इतनी ठंड में भी यहां कभी जिंदगी नहीं रुकती। ठंड जितनी भी हो, बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। इस बार भी स्कूलों में छुट्टी तभी होगी, जब तापमान -520 से नीचे जाएगा। आजकल पारा-440 है। इसलिए सबकुछ सामान्य है।

बर्फ के नीचे मिट्‌टी भी जमी हुई, कब्र तक खोदने में कई दिन लग जाते हैं
ओम्यकॉन मास्को से लगभग 3,300 मील पूर्व में है। यहां सर्दी में पारा -58 डिग्री तक गिरता है। इतना होने पर भी यह शानदार पर्यटन स्थल है। इस बार भी लोग यहां हिरण का शिकार करने आए हुए हैं। बर्फ की कमी नहीं, इसलिए आर्टिस्ट बर्फ के पुतले बनाते देखे जा रहे हैं। मॉस्को से कार से यहां पहुंचने में दो दिन लगे। यहां सबसे बड़ी चुनौती है, मृतकों को दफनाना। जमी हुई मिट्टी इतनी सख्त है कि कब्र खोदने में कई दिन लगते हैं। जमीन पर अलाव जलाकर मिट्‌टी नर्म करनी पड़ती है। कुछ इंच खुदाई के बाद फिर से अलाव जलाना पड़ता है।

जूते से लेकर कपड़े तक, सबकुछ हिरन की खाल से बनाया जाता है
याकुटिया में कारों का ईंधन जम जाना आम बात है। गिअर अचानक जाम हो जाते हैं। इसीलिए जगह-जगह हीट गैरेज बने हुए हैं। अगर कार को बाहर छोड़ना पड़े तो उसे चालू ही रखना पड़ता है। पेन की स्याही तक जम जाती है। लोगों को गर्मी मिलती है सिर्फ जानवरों की खाल से बने कपड़ों से। जूते भी फर से बनते हैं। इसमें हिरण की खाल इस्तेमाल होती है। यहां सभी गांवों में दुकानें, स्कूल, स्पोर्ट सेंटर और कैफे हैं। याकुटिया गैस, सोना, हीरा और कोयले जैसे प्राकृतिक नेमतों से समृद्ध है। इसी वजह से लोग समृद्ध हैं।

याकुटिया की आबादी 3 लाख है। स्कूल, डाकघर, बैंक, यहां तक कि रनवे भी है। हर गांव में अस्पताल और डॉक्टर हैं। इलाका दुनिया से बेशक कटा हुआ है, लेकिन यहां जरूरत की सभी चीजें मौजूद हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
याकुटिया ।


from Dainik Bhaskar /national/news/yakutia-in-northeastern-russia-is-the-coldest-human-place-in-world-126404472.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages