दिल्ली सरकार ने आचार संहिता से 70 दिन पहले कीं 23 घोषणाएं, यानी तीन दिन में एक - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

दिल्ली सरकार ने आचार संहिता से 70 दिन पहले कीं 23 घोषणाएं, यानी तीन दिन में एक

नई दिल्ली (आनंद पवार).विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए तीनों पार्टियां रणनितियां बनाने में लग गई हैं। आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव अपने काम पर लड़ने की बात कही है। एक रोचक पहलू यह है कि आप ने चुनावी मोड में आते हुए अपना कार्यकाल खत्म होते-होते तेजी से नई-नई घोषणाएं कीं। चुनाव आयोग ने दिल्ली में चुनाव की घोषणा 6 जनवरी को की और इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई। भास्कर ने जाना कि आचार संहिता लागू होने से 70 दिन पहले (28 अक्टूबर) तक आप ने किन-किन योजनाओं की सौगात दी। किनका ऐलान किया, किसका उद्घाटन किया और क्या शुरू किया। इस लिहाज से पार्टी की 23 योजनाएं हैं, जिनमें 4 उसके घोषणा पत्र की भी शामिल हैं।

इसमें दिल्ली को वाई-फाई से लैस करने, बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल नियुक्त करने और वकीलों के लिए हेल्थ स्कीम योजना भी हैं। योजनाओं की स्पीड से देखा जाए आम आदमी पार्टी ने 70 दिनों में हर तीसरे दिन एक ऐलान किया। अगर पार्टी इसी स्पीड से चलती पूरे पांच साल यानी 1825 दिन में 600 से भी ज्यादा सौगात दिल्ली वालों को दे सकती थी। हालांकि गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सबसे ज्यादा वादे पूरे किए।

28अक्टूबर : बसों में 13 हजार मार्शल और न्यूनतम मजदूरी में इजाफा
डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 13 हजार बस मार्शल नियुक्त करने का ऐलान किया। अलग-अलग शिफ्ट में मार्शल काम करेंगे। इसमें 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी, 7 हजार पूर्व होमगार्ड शामिल हैं। इनमें से 3400 मार्शल बसों में पहले से तैनात थे। इसी दिन सीएम ने न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी करने का ऐलान किया। इसके साथ ही अकुशल मजूदरों के लिए दिल्ली में मजदूरी दर 8632 रुपए से बढ़कर 14842 रुपए हो गई।

30 अक्टूबर:डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
महिलाओं के लिए डीटीसी बस में मुफ्त यात्रा की शुरुआत। हालांकि सरकार ने मेट्रो में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया था। वह पूरा नहीं हो पाया।

08 नवंबर :करतापुर साहिब के मुफ्त दर्शन
बुजुर्गों को करतापुर साहिब के मुफ्त दर्शन कराने की घोषणा की। अभी इस योजना पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। सरकार ने इसके पहले बुजर्गाें के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की भी योजना लागू की थी।

15नवंबर : सेप्टिक टैंक की मुफ्त सफाई
कच्ची कॉलोनियों के सेप्टिक टैंक की सफाई मुफ्त कराने का घोषणा की। कहा गया कि एक महीने के अंदर टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त की जाएगी। लेकिन अभी योजना का लाभ मिलने में समय है।

17 नवंबर:रिठाला में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रिठाला विधानसभा में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस पर काम शुरू हो गया है।

18 नवंबर:सीवर लाइन लगवाने के लिए शुल्क माफ
31 मार्च, 2020 तक सीवर लाइन लगवाने के लिए उस पर लगने वाला शुल्क माफ करने की घोषणा की गई। कच्ची कॉलोनियों के 2.34 लाख परिवार को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह योजना शुरू हो गई है।

22 नवंबर :2310 रुपए में पानी-सीवर का कनेक्शन
सीवर और पानी के कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट चार्ज माफ किया। सभी को 2310 रुपए में पानी व सीवर के कनेक्शन की योजना का ऐलान। लोगों को लाभ मिलने लगा है।

चुनावी घोषणा पत्र में 70 वादे किए थे, जिन्हें पांच साल में पूरा करना था :-

05दिसंबर :आश्रम फ्लाईओवर विस्तार को मंजूरी दी। अभी टेंडर होना है। पुरानी डीटीसी और कल्स्टर बसों में सीसीटीवी लगाने का ऐलान किया गया। इस काम के लिए कंपनी चुन ली गई है।

09 दिसंबर:राव तुलाराम हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग निर्माण की नींव रखी गई। नई बिल्डिंग के बाद 100 बिस्तर के अस्पताल में 170 नए बैंड जुड़ जाएंगे।

13 दिसंबर:डोर-टू-डोर सेवाओं में 30 सेवाएं जोड़ी गईं। अब सेवाओं की संख्या 100 हो गई है। शुरुआत में तीन महीने में संख्या 100 करने का ऐलान किया था।

15 दिसंबर:कैंट क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाने का शुभारंभ किया और इलाके की दो झुग्गियों में सोलर पावर लगाने का ऐलान।

18 दिसंबर:कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने का ऐलान किया। नोटिफिकेशन जारी होना बाकी। कोर्ट में वकीलों के चैंबर को घरेलू दर पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

19 दिसंबर: मुफ्त वाई-फाई के 109 हॉट स्पॉट का उद्घाटन किया गया। 6 माह में 11 हजार हॉट स्पॉट पूरी दिल्ली में लगाए जाने की योजना है।

23 दिसंबर:डीटीसी के सभी कर्मचारियों को 4 हजार प्रतिमाह यात्रा भत्ता मिलने का ऐलान किया गया। यह मिलना शुरू हो गया है।

30 दिसंबर :डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए 2.10 लाख स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू। इन्हें लगाया जाने लगा है।

05 जनवरी:152 नए मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या बढ़कर 450 हो गई। जबकि आप ने 1000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का दावा किया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Delhi government made 23 announcements 70 days before the code of conduct, i.e. one in three days


from Dainik Bhaskar /delhi/delhi-ncr/news/23-announcements-70-days-from-delhi-government-code-of-conduct-126476059.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages