नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया था कि वह के मौके पर यानी आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट किसी महिला को सौंप देंगे। आज यह देखना होगा कि किसी एक महिला को वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट देंगे या कुछ महिलाओं को। इसी कड़ी में सरकार ने सोशल मीडिया पर ऐसी कई महिलाओं की कहानी शेयर की जो समाज में प्रेरणादायी रहीं। पीएम मोदी ने लोगों से भी इस प्रकार की महिलाओं की कहानी उनके साथ साझा करने का अनुरोध किया था। मोदी ने गत मंगलवार को ट्वीट किया,‘इस महिला दिवस पर, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंपे दूंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं। इससे उन्हें लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘क्या आप इस तरह की महिला हैं या आप इसी तरह की किसी प्रेरणास्पद महिला को जानते हैं? हैशटैग शीइन्सपायर्सअस (वे हमें प्रेरित करती हैं) के साथ ऐसी कहानी शेयर करिए।’ सरकार के ट्विटर हैंडल MyGovIndia से ऐसी कई महिलाओं की कहानी शेयर की गई। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन महिलाओं की प्रेरणादायक स्टोरी शेयर की गई, उन्हीं में से किसी को मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट चलाने का मौका मिलेगा। एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ कहानियों पर जिन महिलाओं के बारे में सरकार ने जानकारी शेयर की थी। प्रधानमंत्री ने सोमवार को यह ट्वीट कर सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर दी थी, ‘सोच रहा हूं कि इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम एवं यूट्यूब पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दूं। आप सभी सभी को पोस्ट करूंगा (निर्णय की जानकारी देते हुए)।’ पीएम मोदी के ट्विटर पर 5.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं। ऐसे में जब उन्होंने यह ट्वीट किया तो इसे 52 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/39ANvUm
No comments:
Post a Comment