नागरिक सुरक्षा समूह (सिविल डिफेंस ग्रुप) ने लोगों को मुफ्त में मिट्टी के बर्तन बांटे ताकि पक्षियों को गर्मी के महीने में पीने के लिये पानी और खाने के लिये उसमें दाना दिया जा सके। कोरोना महामारी के दौरान समूह के सदस्यों ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये यह कदम उठाया। समूह लोगों को प्रेरित कर रहा है कि वह अपने घर के आस-पास और छतों पर पक्षियों के लिये मिट्टी के बर्तन में पानी रखें। इस दौरान समूह ने करीब 700 मिट्टी के बर्तन बांटे।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2U7ptdD
No comments:
Post a Comment