पांच दिन बाद तेज बारिश के साथ मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून; राजस्थान के बाड़मेर, अजमेर, कोटा में तेज बारिश; पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के कई जिले भीगे - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 5 June 2020

पांच दिन बाद तेज बारिश के साथ मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून; राजस्थान के बाड़मेर, अजमेर, कोटा में तेज बारिश; पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के कई जिले भीगे

तूफान निसर्ग शुक्रवार को कमजोर पड़ गया, लेकिन दोपहर बाद प्री-मानसून बारिश के कारण देश के कई राज्यों के शहर तर हो गए। मध्यप्रदेश के28 शहरों-कस्बों में एक से छह इंच तक बारिश हुई। वहीं राजस्थान में बाड़मेर, अजमेर, कोटा में तेज बारिश हुई तो कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। झारखंड में मानसून 11 जून की शाम या 12 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले 10 जून से पूरे राज्य में बारिश शुरू हो जाएगी। उत्तरप्रदेश मेंराजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।वहीं,7वें दिन चंडीगढ़ व आसपास के इलाके में बारिश हुई। इस वजह से अभी तक जून में ठंडक बनी हुई है।

मध्यप्रदेश: भोपाल में 20 मिमी बारिश, 28 जगह छह इंच तक

मध्यप्रदेश की राजधानीभोपाल में सिर्फ 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश में अगले पांच दिन में तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है, क्योंकि 8 जून को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि इससे 8 से 10 जून के बीच भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इसी दौरान मानसून के मप्र पहुंचने की भी संभावना है। वैसे प्रदेश में मानसून के आने की तारीख 15 जून के आसपास रहती है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रही स्थिति के कारण दक्षिण-पश्चिमी मानसून को गति मिल सकती है। शुक्ला के मुताबिक निसर्ग कमजोर पड़ चुका है और शुक्रवार काे यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास 4.5 किमी ऊपर हवा के चक्रवाती घेरे के रूप में था। अभी प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश विदिशा जिले में हुई।

तस्वीर मध्यप्रदेश के इंदौर की है।

मध्यप्रदेश में तीन दिन में 5.91 सेमी, यह प्री-मानसून बारिश की रिकॉर्ड रफ्तार

आगे क्या : दिन में धूप, शाम को बारिश संभव
शुक्ला ने बताया कि अगले 4-5 दिन प्री-मानसून बारिश का अनुमान है। प्रदेश के कई शहराें में दिन में धूप और शाम के वक्त गरज- चमक के साथ बारिश हाेने की संभावना है।

रिकॉर्ड... रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री कम
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में दिन में पारा 32.6 डिग्री रहा। रात का सामान्य से 8 डिग्री कम 19 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2012 में 19 जून को यह 21 डिग्री था।

बदलाव...दिन-रात के तापमान का अंतर बढ़ा
शुक्रवार काे दिन में धूप निकलने के कारण दिन व रात के तापमान का अंतर भी बढ़ा। गुरुवार काे यह अंतर सिर्फ 1.2 डिग्री का था। जबकि अगले दिन यह बढ़कर 13.6 डिग्री हो गया।

आंकड़ा... हर दिन करीब 2 सेमी बारिश
भाेपाल में पिछले तीन दिन में 5.91 सेमी बारिश हाे चुकी है। यह प्री-मानसून बारिश की रिकाॅर्ड रफ्तार है। इससे पहले 2009 में जून के शुरुआती पांच दिनाें में इससे आधी बारिश हुई।

राजस्थान: प्रदेश में बारिश, किसी शहर में पारा 39 पार नहीं

बाड़मेर में शुक्रवार को शहर में बारिश के दौरान महाबार रोड पर बारिश का आनंद उठाते बच्चे ।

प्रदेश के कई जिले शुक्रवार को प्री मानसून की बारिश से तरबतर हो गए। बाड़मेर, अजमेर, कोटा में तेज बारिश हुई तो कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में काेई भी शहर ऐसा नहीं रहा, जहां पारा 39 डिग्री से ऊपर रहा हाे। प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे श्रीगंगानगर और बीकानेर में भी दिन का पारा 38.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जोधपुर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को 2 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की तथा शेष 31 जिलों में से भी अधिकांश जगह बारिश की चेतावनी दी है।

झारखंड:11 या 12 को पहुंचेगा मानसून, एक दिन पहले पूरे राज्य में बारिश

झारखंड में मानसून 11 जून की शाम या 12 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले 10 जून से पूरे राज्य में बारिश शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि केरल में नियत समय पर पहुंचा मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी कोयंबटूर और कन्याकुमारी के आसपास है। अगले 2 दिनों में पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। अगर अचानक मौसम की परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ तो झारखंड में मानसून समय से प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 9 जून तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पिछले 3 दिनों से रांची का मौसम सामान्य रहा है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि झारखंड में इस बार भी सामान्य बारिश होगी। जुलाई और अगस्त महीने में अच्छी बारिश होगी। पूरे मानसून सीजन में 1094 मिमी बारिश सामान्य श्रेणी में दर्ज की जाती है। झारखंड में मानसून के प्रवेश करने की तिथि 10 जून निर्धारित है। इस बार 10 जून को बारिश के साथ ही 11 या 12 जून को मानसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है। पिछले वर्ष राज्य में 25 जून के आसपास मानसून ने प्रवेश किया था। यानी तय समय से 15 दिन लेट था, फिर भी सामान्य बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 जून तक रांची का अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 22.0 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 36.8 व न्यूनतम 23.0 और डालटनगंज का अधिकतम 31.0 व न्यूनतम 24.9 रहा। डालटनगंज में 2.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

चंडीगढ: अब तक नहीं तपा जून: चंडीगढ़ में 7वें दिन भी बारिश, अधिकतम तापमान 33, सामान्य से 6 डिग्री कम
मानसून भले ही महीने के अंत तक आने की संभावना है लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौसम ऐसा बना हुआ है जैसे मानसून आ चुका हो। शुक्रवार को लगातार 7वें दिन चंडीगढ़ व आसपास के इलाके में बारिश हुई। इस वजह से अभी तक जून में ठंडक बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। वहीं पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में भी ऐसा ही मौसम है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के सुरेंद्र पाल ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से मैदानों में अभी तक ठंडक बरकरार है।

तस्वीर हिमाचल के शिमला की है।

उत्तर प्रदेश:पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के कई जिलों में हुई बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बारिश से मौसम का मिज़ाज बदल गया। शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, कई जिलों में अगले दो दिनों के भीतर भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर और अमरोहा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह हुई बारिश से लखनऊ में तापमान में गिरवट आई है।

गुरुवार को भी लखनऊ का तापमान कम था। कल अधिकतम तापमान सामान्य से 10.5 डिग्री कम (30.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। कानपुर के तापमान में करीब छह डिग्री पारा गिर गया। यूपी में कानुपर, लखनऊ, बाराबंकी समेत पूर्वांचल में भी कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर भोपाल शाहजहांनाबाद में बने तीन मोहरों में से एक सुरक्षा दरवाजे की है, जहां लोग तेज बारिश से बचने के लिए खड़े हुए हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/five-days-later-monsoon-can-knock-in-mp-with-strong-rain-drizzle-in-several-districts-including-strong-rains-in-barmer-ajmer-kota-rajasthan-due-to-western-disturbance-many-districts-of-up-get-wet-127378823.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages