2025 तक देश में 100 करोड़ इंटरनेट यूजर होंगे, पिछले पांच साल में डेटा 96% सस्ता हुआ और हर यूजर का डेटा खर्च 55 गुना बढ़ा - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 14 August 2020

2025 तक देश में 100 करोड़ इंटरनेट यूजर होंगे, पिछले पांच साल में डेटा 96% सस्ता हुआ और हर यूजर का डेटा खर्च 55 गुना बढ़ा

देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन की एक और खासियत है, जिसकी वजह से आप ये खबर पढ़ पा रहे हैं। ये वजह है इंटरनेट। 25 साल पहले आज ही के दिन इंटरनेट ने देश में दस्तक दी। जब टेलीकॉम कंपनी विदेश संचार निगम लिमिटेड ने इसकी शुरुआत की। तीन साल बाद नवंबर 1998 में सरकार ने निजी ऑपरेटरों को भी इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी।

2010 तक देश में 10 करोड़ इंटरनेट यूजर हो गए। अब ये बढ़कर करीब 70 करोड़ हैं। यानी, पिछले दस साल में इनकी संख्या सात गुना बढ़ी है। और आने वाला पांच साल में ये संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। पिछले पांच साल में डेटा 96% सस्ता हुआ है। इसका असर ये रहा कि हर यूजर का डेटा खर्च 55 गुना बढ़ गया। जियो इस क्रांति के पीछे का बड़ा कारण है।

इंटरनेट का 25 साल का सफर कैसा रहा? अगले पांच साल में कितना बदल जाएगी इंटरनेट की दुनिया? डेटा कैसे सस्ता हुआ और इसके कारण यूजर्स का डेटा खर्च कैसे बढ़ा? इस वक्त लोग इंटरनेट पर कितना समय बिता रहे हैं? इस रिपोर्ट में हम इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

अगले पांच साल तक हर साल 5 से 8 करोड़ नए इंटरनेट यूजर बढ़ेंगे

138 करोड़ आबादी वाले हमारे देश में अभी भी करीब 50% लोग ऐसे हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते। आने वाले पांच साल में हर साल पांच से आठ करोड़ इंटरनेट यूजर बढ़ेंगे। 2025 तक देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

जियो और चीनी मोबाइल कंपनियों के साथ 4G स्पीड ने बदल दी इंटरनेट की दुनिया

भारत में 2014-15 में लगभग 83 हजार करोड़ जीबी डेटा खर्च हो रहा था। 2014 से 2018 के बीच देश 3G से 4G हो गया। सिंतबर 2016 में जियो के लॉन्च के साथ ही डेटा सस्ता हुआ। वहीं, चीनी कंपनियों के सस्ते स्मार्टफोन ने भी यूजर के लिए नए रास्ते खोले। यही वो दौर था जब इंटरनेट यूज ने भारत में रफ़्तार पकड़ी। 2015 से 2018 तक चार सालों में ,भारत में डेटा कंजम्पशन 5,500% बढ़ा।

जैसे-जैसे डेटा सस्ता होता गया वैसे-वैसे कंजम्प्शन बढ़ता गया

2014-15 में देश में एक जीबी डेटा के लिए आपको 269 रुपए खर्च करने पड़ते थे। वहीं, अब एक जीबी डेटा के लिए हर यूजर को औसतन 11 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। यानी, यूजर को एक जीबी डेटा के लिए 96% कम पैसे लग रहे हैं। डेटा सस्ता हुआ तो उसका कंजम्प्शन तेजी से बढ़ा। 2014-15 जहां प्रति यूजर 3.18 जीबी डेटा कंज्यूम करता था। वहीं, अब वो 92. 29 जीबी डेटा खर्च कर रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Internet Users Prediction (India) News | Internet 25 Years In Digital India Journey/Statistics And Facts; Know How Many People Using Internet and Which Gender Uses The Internet More


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PXhkpC
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages