साढ़े तीन साल में अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर; धोनी के रिटायरमेंट से मोदी भी हुए इमोशनल; सुशांत केस की जांच आज से सीबीआई करेगी - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 August 2020

साढ़े तीन साल में अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर; धोनी के रिटायरमेंट से मोदी भी हुए इमोशनल; सुशांत केस की जांच आज से सीबीआई करेगी

आपके पास मोबाइल भी है। इंटरनेट भी है। लेकिन, हो सकता है कि समय न हो। अगर इसी समय की कमी की वजह से आप कल की जरूरी खबरें न पढ़ पाएं हों और आज की खबरें भी शायद ही पढ़ पाएं, तो हम आपके लिए लाए हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। इसको आप शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ डालिए। सिर्फ 5 मिनट में आप सब जान जाएंगे कि कल क्या हुआ? और आज क्या होगा? चलिए अब ज्यादा टाइम वेस्ट न करते हुए सीधे खबरों पर आते हैं...

सबसे पहले बात उन खबरों की, जिन पर आज नजरें रहेंगी

  1. सुशांत केस की जांच के लिए बनी एसआईटी दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी है और आज से इस मामले की जांच शुरू कर देगी।
  2. 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल के लिए टीमें रवाना होना शुरू हो गई हैं। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रवाना हो गईं। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें यूएई के लिए निकलेंगी।
  3. आज हरितालिका तीज है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए करती हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से ये व्रत करती हैं।

अब बात उन खबरों की, जो कल आ चुकीं
1. धोनी को लिखी चिट्ठी में मोदी ने क्या लिखा?

मोदी और धोनी दोनों ही चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले ही 15 अगस्त की शाम को धोनी ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। धोनी को आखिरी बार नीली जर्सी में 2019 के वर्ल्ड कप में ही देखा था। और अब यही आखिरी बार भी हो गया है। धोनी के इस अचानक रिटायरमेंट से हम और आप तो उदास हुए ही, लेकिन मोदी भी इमोशनल हो गए।

मोदी ने भी उनके रिटायरमेंट के 5 दिन बाद चिट्ठी लिख दी। इस चिट्ठी में पता है क्या लिखा है? मोदी ने लिखा- आपके रिटायरमेंट से 130 करोड़ भारतीयों को निराशा हुई है, लेकिन इंडियन क्रिकेट के लिए आपने जो किया, उसके लिए सभी शुक्रगुजार भी हैं।

और क्या लिखा है धोनी को लिखी इस चिट्ठी में...यहां पढ़ें पूरी खबर

2. आखिर कब तक तैयार होगा भगवान राम का मंदिर?
500 साल की लड़ाई के बाद पिछले साल राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के लिए भूमि पूजन भी कर दिया। लेकिन, जिस मंदिर का इंतजार है, वो कब तक बनेगा? तो इसका जवाब राम मंदिर निर्माण के लिए बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिर बता ही दिया।

ट्रस्ट ने गुरुवार को दिल्ली में मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद ट्रस्ट ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अगले 36 से 40 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यानी अगले साढ़े तीन साल के अंदर आप अयोध्या के राम मंदिर जा सकेंगे।

अयोध्या में जो मंदिर बनेगा, उसमें और क्या खास रहेगा...यहां पढ़ें पूरी खबर

3. आखिर कहां तक पहुंचा सुशांत केस?
आपको तो मालूम ही है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच अब सीबीआई करेगी। बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया है। लेकिन अब क्या? तो अब ये कि सुशांत केस की जांच में शामिल रहे डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को मुंबई पुलिस और सीबीआई के बीच नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका काम होगा सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच कॉर्डिनेशन बनाना।

पता चला है कि इस केस की जांच के लिए 10 लोगों की तीन टीम बनी है। हर टीम में तीन लोग हैं, जो सीधे आईपीएस मनोज शशिधर को रिपोर्ट करेंगे। इन तीन टीमों का काम क्या होगा? पहली टीम इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जुटाएगी। दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती और सुशांत से जुड़े लोगों के बयान लेगी और तीसरी टीम बॉलीवुड एंगल से इसकी जांच करेगी।

जांच तो ठीक है, लेकिन सीबीआई के सामने इन तीन चुनौतियों का क्या?...यहां पढ़ें पूरी खबर

4. चीन पर कितनी नजर रख रहा है भारत?
अब बात उसकी, जो पिछले चार महीनों से परेशान कर रही है। ये बात है भारत-चीन तनाव की। मई में शुरू हुआ विवाद शांत होते-होते अशांत हो जाता है। पता चला है कि चीन ने अपने एयरबेस पर पक्के शेल्टर बना दिए हैं। रन-वे की लंबाई भी बढ़ा दी है। साथ ही साथ यहां मैनपावर भी बढ़ा दी, ताकि ज्यादा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सके।

लेकिन, घबराइए मत भारत चीन की इस हरकत पर बारीकी से नजर रख रहा है। पता चला है कि चीन के 7 एयरबेस होतान, गारगुंसा, काशघार, हॉपिंग, धोनका जॉन्ग, लिंझी और पैनगैट पर भारतीय एजेंसियां करीब से नजर रख रही हैं। इतना ही नहीं, चीन की एक्टिविटी को देखते हुए भारत ने भी अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है।

चीनी एयरफोर्स से निपटने के लिए क्या कर रही है भारतीय एयरफोर्स?... यहां पढ़ें पूरी खबर

5. देश का सबसे साफ शहर इंदौर, लेकिन गंदा कौनसा?
गुरुवार को स्वच्छता सर्वे का रिजल्ट भी आ गया। इसमें पता चला कि मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। लगातार चौथी साल इंदौर देश का सबसे साफ शहर बना है। इस बार इंदौर को सबसे ज्यादा 5,647.56 स्कोर मिला है। इंदौर के बाद गुजरात का सूरत दूसरा सबसे साफ शहर है। उसके बाद नंबर है नवी मुंबई का।

ये बात तो हो गई साफ शहरों की, लेकिन गंदे कौन से हैं? तो ये भी जान लेते हैं। बिहार का पटना देश का सबसे गंदा शहर है। उसके बाद पूर्वी दिल्ली और फिर तमिलनाडु का चेन्नई शहर है।

आखिर क्यों इंदौर सबसे साफ शहर की जंग जीत लेता है?... यहां पढ़ें पूरी खबर

पंडित जसराज को पत्नी माधुरी जसराज, बेटी दुर्गा जसराज और बेटे शारंग देव ने श्रद्धांजलि दी।

6. पंडित जसराज का अंतिम संस्कार
17 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में जन्मे पंडित जसराज ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो 4 पीढ़ियों से शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा रहा था।

पंडित जी को मधुराष्ट्रकम् बहुत पसंद था। पंडित जी अपने हर एक कार्यक्रम में मधुराष्टकम् जरूर गाते थे। इस स्तुति के शब्द हैं -अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरं। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरं॥

पंडित जसराज कि विदाई, मुंबई में हुए अंतिम संस्कार की तस्वीरें...यहां देखें

आज का इतिहास

  • मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आज ही के दिन दुनिया से रुख़सत हुए थे। 2006 में 90 साल की उम्र में आज ही के दिन उनका निधन हुआ था।
  • दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का आज 34वां जन्मदिन है। 21 अगस्त 1956 को जमैका में जन्मे बोल्ट ने 2001 की हाईस्कूल चैम्पियनशिप में 200 मीटर में सिल्वर मेडल के साथ करियर शुरू किया था। 11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बोल्ट ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Narendra Modi Letter To MS Dhoni | Ayodhya Ram Mandir Completion Date 2020 | Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


from Dainik Bhaskar /national/news/top-news-morning-briefing-today-from-dainik-bhaskar-on-21-august-2020-127636626.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages