1981 में यूएन ने शुरुआत की इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की, इस बार की थीम 'शेपिंग पीस टुगेदर'; आज वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे भी - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 20 September 2020

1981 में यूएन ने शुरुआत की इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की, इस बार की थीम 'शेपिंग पीस टुगेदर'; आज वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे भी

1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की स्थापना की थी। दो दशक बाद 2001 में महासभा ने सर्वसम्मति से इस दिन को 24 घंटे अहिंसा और सीजफायर की अवधि के तौर पर मनाने का फैसला किया। यूनाइटेड नेशंस सभी राष्ट्रों और लोगों को अहिंसा का महत्व बताने के लिए यह दिन मनाता है। इस दिन शांति के आदर्शों को मजबूती दी जाती है।

यह दिन महात्मा गांधी की अहिंसा की सीख को याद करने का दिन भी है। यूएन का कहना है कि इस साल हम एक-दूसरे के दुश्मन नहीं है, बल्कि कोविड-19 के रूप में हमारा एक साझा दुश्मन सामने है, जिसने पूरी दुनिया को बेचैन कर दिया है। इस साल इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की थीम है- शेपिंग पीस टुगेदर। वैसे, यह दिन सिर्फ बाहरी शांति ही नहीं, बल्कि अंदरुनी शांति की भी बात करता है।

1949: मणिपुर का भारत में विलय

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज खत्म होने से कुछ दिन पहले ही मणिपुर के राजा ने 11 अगस्त को भारत का शासन स्वीकार कर लिया था, पर राज्य में अंदरुनी संप्रभुता हासिल कर ली थी। मणिपुर स्टेट कान्सटीट्यूशन एक्ट 1947 लागू हुआ, जिससे राज्य को अपना अलग संविधान मिला। मणिपुर में कई लोग भारत में विलय चाहते थे। मणिपुर इंडिया कांग्रेस भी बनी। भारत सरकार ने अलग संविधान को मान्यता नहीं दी।

आखिर, महाराजा पर दबाव बना और उन्होंने 21 सितंबर 1949 को भारत सरकार के साथ मर्जर एग्रीमेंट साइन किया। यह एग्रीमेंट 15 अक्टूबर को लागू हुआ। कई सालों तक केंद्र का सीधा शासन यहां रहा, लेकिन 1972 में मणिपुर को भारत में अलग राज्य का दर्जा मिला।

पूरी दुनिया में हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। अल्जाइमर्स में दिमाग में होने वाली नर्व सेल्स के बीच होने वाला कनेक्शन कमजोर हो जाता है। धीरे-धीरे यह रोग दिमाग के विकार का रूप लेता है और याददाश्त को खत्म करता है। व्यक्ति सोचना भी बंद कर देता है।

1906 में डॉ. एलोइस अल्जाइमर ने इस रोग के बारे में पता लगाया था, इस वजह से इस रोग को उनका नाम दिया गया था। उन्होंने मानसिक रोग से पीड़ित एक महिला के दिमाग में कोशिकाओं में बदलाव नोटिस किया था। स्टडी में पता चलता है कि जिन लोगों को अल्जाइमर्स होता है उन्हें कार्डियोवस्कुलर रोग भी होते हैं।

आज का दिन इन घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है-

  • 1784ः अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिल्वेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
  • 1961: अमेरिका में बने बोइंग सीएच-47 चिनूक ने पहली बार उड़ान भरी। इसका इस्तेमाल इराक और अफगानिस्तान के युद्धों में बड़े पैमाने पर अमेरिकी फौजों ने किया।
  • 1964: दक्षिण यूरोपीय द्वीपीय देश माल्टा को अंग्रेजों ने 1814 में पेरिस संधि के तहत अपनी कॉलोनी बनाया था। देश ने 1964 में 21 सितंबर को आजादी हासिल की। पहले तो इंग्लैंड की महारानी को राष्ट्र प्रमुख के तौर पर स्वीकार किया, लेकिन 13 दिसंबर 1974 को खुद को रिपब्लिक घोषित किया।
  • 1966ः मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
  • 1984ः ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1991ः आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
  • 1996: प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन ने डिफेंस ऑफ मैरिज एक्ट पर साइन किए। इसमें सेम सेक्स मैरिज को मान्यता न देने का प्रावधान था, लेकिन इस आधार पर उनके साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता था। यूएस सुप्रीम कोर्ट ने 2013 और 2015 में फैसलों से इसे रद्द कर दिया।
  • 2000ः भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना।
  • 2004: ग्लोबल फैसलों में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए ब्राजील, भारत, जर्मनी और जापान ने मिलकर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की स्थायी सीट के लिए प्रयास करने की ठानी। सबने मिलकर यूएन सुधारों पर काम करने का संकल्प लिया।
  • 2008ः रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पादन शुरू हुआ।
  • 2013: केन्या के नैरोबी में वेस्टगेट मॉल पर अल-शबाब आतंकी समूह के सदस्यों ने हमला किया था। कुछ घंटों तक चली मुठभेड़ में आतंकियों ने 63 शॉपर्स की हत्या कर दी थी। केन्या के सुरक्षा बलों ने बंधकों को रिहा किया और चार आतंकियों को भी मार गिराया।
  • 2018: भारत ने यूएन महासभा के दौरान पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द कर दी थी। दरअसल, कश्मीर में भारतीय सीमा पर एक जवान की हत्या कर दी थी और पाकिस्तान आतंकियों का महिमा मंडन कर रहा था। इससे ही भारत नाराज था। कहा गया कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

आज जन्मदिन

  • 1947: स्टीफन किंग (अमेरिकी लेखक, हॉरर किताबों को लेकर पहचान)
  • 1955: गुलशन ग्रोवर (भारतीय फिल्म अभिनेता)
  • 1980: करीना कपूर (भारतीय फिल्म अभिनेत्री)
  • 1954: शिंजो आबे (जापान के पूर्व प्रधानमंत्री)
  • 1979: क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर)
  • 1991: दीपिका पल्लीकल कार्तिक (भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी)


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 21st/ What Happened Today | 1981 International Peace Day| World Alzheimer's Day| 1949 Manipur became part of India| 2018 Westgate Mall attack in Kenya


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-september-21st-international-peace-day-world-alzheimers-day-manipur-became-part-of-india-westgate-mall-attack-in-kenya-127739033.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages