47 साल पहले बिली जीन किंग ने जीता था 'बैटल ऑफ द सेक्सेस', पुरुष टेनिस खिलाड़ी बॉबी रिग्स को सीधे सेट्स में हराया था - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 19 September 2020

47 साल पहले बिली जीन किंग ने जीता था 'बैटल ऑफ द सेक्सेस', पुरुष टेनिस खिलाड़ी बॉबी रिग्स को सीधे सेट्स में हराया था

आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास है। इससे जुड़ी घटना भले ही टेनिस की है, लेकिन इसने महिला अधिकारों, खास तौर पर खेलों में बराबरी की नींव रखी थी। 'बैटल ऑफ सेक्सेस' कहकर प्रचारित 1973 में खेले गए इस टेनिस मुकाबले में एक लाख डॉलर की पुरस्कार राशि थी। उस समय 29 साल की बिली जीन किंग ने 55 साल की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बॉबी रिग्स की चुनौती स्वीकार की थी। दरअसल, रिग्स का दावा था कि महिलाओं के टेनिस में कोई दम नहीं है। वह इस उम्र में भी किसी भी महिला टेनिस खिलाड़ी को हरा सकते हैं। हालांकि, उनका दावा खोखला साबित हुआ। बिली किंग ने ह्यूस्टन एस्ट्रोडोम में खेले गए मैच में सीधे सेट्स में 6-4, 6-3, 6-3 से हराया था।

यह टेनिस मुकाबला काफी लोकप्रिय हुआ। 30 हजार दर्शकों ने ह्यूस्टन एस्ट्रोडोम में मैच को देखा जबकि करीब 5 करोड़ लोगों ने टीवी पर। किंग ने टेनिस कोर्ट पर क्लियोपाट्रा की स्टाइल में पुरुष गुलामों के साथ प्रवेश किया था। वहीं, रिग्स महिला मॉडल्स के साथ कोर्ट पहुंचे थे। किंग की जीत ने महिलाओं के प्रोफेशनल टेनिस को स्थापित करने में मदद की। साथ ही महिला एथलीट्स की क्षमता को भी साबित किया। इस जीत को महिलाओं के अधिकारों की जीत के तौर पर भी देखा गया।

1857 में दिल्ली पर कब्जे के साथ कमजोर हुआ पहला स्वतंत्रता संग्राम

ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में 20 सितंबर एक अहम पड़ाव साबित हुआ। तब भारतीय राजाओं ने बड़े भूभाग पर कब्जा जमाकर वहां से अंग्रेजों को भगा दिया था। लेकिन कंपनी ने पलटवार किया। इंग्लैंड से गोला-बारूद मंगवाया गया। पहला पड़ाव था दिल्ली। कंपनी की फौजों ने जुलाई से लेकर सितंबर तक दिल्ली की घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही अतिरिक्त गोला-बारूद दिल्ली के पास पहुंचा, कंपनी की जीत आसान हो गई। 20 सितंबर को अंग्रेज फौजों ने दिल्ली पर फिर कब्जा कर लिया था। अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की आंखों के सामने उनके तीन बेटों को गोली मारी गई। बाद में उन पर मुकदमा चलाकर उम्रकैद की सजा दी गई। रंगून की जेल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

2004 में इसरो ने पहला एजुकेशन सैटेलाइट एडुसेट लॉन्च किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो ने 20 सितंबर 2004 को जीसैट-3 लॉन्च किया था, जिसे जिसे एडुसैट के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का पहला डेडिकेटेड एजुकेशनल सैटेलाइट है। इससे सैटेलाइट-बेस्ड टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित हुआ, जिससे क्लासरूम में एजुकेशनल कंटेंट डिलीवर किया जा रहा है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान एडुसैट का इस्तेमाल कई राज्यों में सरकारी स्कूलों तक एजुकेशनल कंटेंट पहुंचाने के लिए हुआ है।

2011 में अमेरिका में डोंट आस्क, डोंट टेल पॉलिसी खत्म

20 सितंबर 2011 को अमेरिकी मिलिट्री में डोंट आस्क, डोंट टेल पॉलिसी खत्म हुई। 1990 में क्लिंटन प्रशासन ने मिलिट्री में समलैंगिकों की इंट्री पर प्रतिबंध लगाया था। इसे ही बाद में डोंट आस्क, डोंट टेल पॉलिसी नाम दिया गया। इसके तहत समलैंगिकों को तब तक काम करने की इजाजत थी, जब तक कि उनकी पहचान साबित नहीं होती या जांच में सामने नहीं आ जाती। प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के विरोध के बाद भी इस पॉलिसी को खत्म किया था।

इतिहास में आज को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...

  • 1946: फ्रेंच रिविएरा की रिजॉर्ट सिटी में पहले कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई।
  • 1965: यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने के लिए प्रस्ताव पास किया। भारत ने इस प्रस्ताव को 21 सितंबर को और पाकिस्तान ने 22 सितंबर को स्वीकार किया था। 23 सितंबर को युद्ध खत्म हुआ था।
  • 1970: रूसी प्रोब ने चांद की सतह से चट्टानों के टुकड़े इकट्ठा किए थे।
  • 1984: लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी एम्बेसी पर आत्मघाती हमला हुआ।
  • 1996: बेनजीर भुट्टो के भाई मुर्तजा भुट्टो और उनके छह फॉलोवरों की कराची में पुलिस से भिड़ंत में मौत हो गई थी। मुर्तजा भुट्टो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के शहीद भुट्टो धड़े का नेतृत्व करते थे।
  • 2001: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 9/11 के आतंकी हमले के बाद वॉर ऑन टेरर की घोषणा की। इस शब्द का इस्तेमाल यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में बुश ने अपने भाषण में किया था।
  • 2003ः संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इजरायल से फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
  • 2006ः ब्रिटेन के रॉयल बॉटेनिकल गार्डन्स में 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
  • 2008: इस्लामाबाद के मैरियट होटल में कार बम हमला। चेक राजदूत और तीन अमेरिकियों समेत 54 लोग मारे गए थे। अल-कायदा से लिंक तालिबान आतंकियों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
  • 2009ः मराठी फिल्म 'हरिशचन्द्राची फैक्ट्री' को ऑस्क अवार्ड्स की विदेशी फिल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
  • 2010: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रेल हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। बदरवास स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन से मालगाड़ी टकरा गई।

जन्मदिन

  • 1899: लियो स्ट्रॉस (जर्मन-अमेरिकी राजनीतिक दार्शनिक)
  • 1911: श्रीराम शर्मा आचार्य (ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार के संस्थापक)
  • 1948: महेश भट्ट (फिल्म निर्देशक और निर्माता)
  • 1946: मार्कंडेय काटजू (पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज)


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 20th/ What Happened Today | 1973 Battle of Sexes Billie Jean King vs Bobby Riggs | East India Company recpatured Delhi 1857| Dont Talk Dont tell policy ends in America| Edusat launched


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hR9NnP
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages