कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र आज शुरू होगा, चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 13 September 2020

कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र आज शुरू होगा, चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा

आइए शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर
1. संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। कोरोना महामारी के बीच हो रहा है, इसलिए कुछ सांसद अपनी उम्र और स्वास्थ्य की वजह से इसमें शामिल नहीं होंगे।

2. दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों के टिकट मोबाइल ऐप से बुक करने का ट्रायल शुरू होगा। ऐसा कोरोना से बचने के लिए किया जा रहा है।

3. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंचेगी। राज्य में अगले दो महीने में चुनाव होने हैं।

4. पूरे बिहार में ट्रक मालिक हड़ताल करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के सामने मौजूदा वित्त वर्ष का रोड टैक्स माफ करने समेत 21 मांगे रखी हैं।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना राज्यपाल कोश्यारी से मिलीं

कंगना रनोट शिवसेना से टकराव के बीच रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलीं। कंगना ने कहा कि मेरे साथ हुई बदसलूकी पर मैंने चर्चा की। इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीति पर वे बाद में बोलेंगे।

- पढ़ें पूरी खबर

2. चीन से युद्ध की कहानी, जब शहीदों के शव बर्फ में जम चुके थे

1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में लड़ चुके दो सैनिकों ने बताया कि हमारे शहीद हुए सैनिकों के शव बर्फ में इस कदर जम गए थे कि उनसे हथियार अलग करो तो शरीर के टुकड़े भी साथ आ जाते थे। जो लड़े उन सैनिकों की उंगलियों में बर्फ से जख्म हो गए थे, वो भी इतने गहरे कि उन्हें दूसरे सैनिक अपने हाथों से खाना खिलाते थे।

- पढ़ें पूरी खबर

3. वैक्सीन आ भी गई तो कई चुनौतियां

अब बात कोरोना वैक्सीन की। दुनियाभर की 20 से ज्यादा कंपनियां और सरकारें वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। इनमें से 10% के ट्रायल सफल हुए हैं। वैक्सीन बन भी जाए तो, बाद में इसके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। एक अनुमान यह भी है कि दुनियाभर में इसकी सप्लाई के लिए करीब 8000 जंबो जेट्स की जरूरत होगी।

- पढ़ें पूरी खबर

4. कोरोना के ठीक होने वालों को हिदायत

कोरोना से ठीक होने के बाद कई सावधानियां रखनी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि रोज योगासन, प्राणायाम, मेडिटेशन और सुबह या शाम को वॉक जरूर करें, उतनी ही स्पीड में चलें, जितनी आपको जरूरी लगे। साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है।

- पढ़ें पूरी खबर

5. ठीक से हो गई NEET 2020

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली NEET 2020 की परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक हो गई है। यह 155 शहरों के 3842 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कराई गई। इस साल करीब 15 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कोरोना के कारण इसे स्थगित करने की मांग हो रही थी।

- पढ़े पूरी खबर

6. रिलायंस की नजर अमेजन को टक्कर देने पर

रिलायंस ग्रुप रिटेल बिजनेस में इस फील्ड की दिग्गज कंपनी अमेजन को टक्कर देने का प्लान बना रही है। मार्केट एनालिस्ट जिग्नेश माधवाणी का कहना है कि जियो के दम पर रिलायंस रिटेल ने एक साथ 40 करोड़ से ज्यादा कंज्यूमर्स तक पहुंचने का टारगेट रखा है। वह ई-कॉमर्स बिजनेस में भी इसका फायदा लेना चाहती है।

- पढ़े पूरी खबर

7. नहीं रहे राजद नेता रघुवंश प्रसाद

राजद नेता और लालू प्रसाद के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 साल की उम्र में रविवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे कोरोना से ठीक हो गए थे। उन्हें चार दिनों से सांस लेने में परेशानी थी। उन्होंने 23 जून को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 10 सितंबर को पार्टी छोड़ने का ऐलान भी कर दिया था।

- पढ़ें पूरी खबर

अब 14 सितंबर का इतिहास

1901: अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकिनले की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

1959: रूस का लूना-2 यान चंद्रमा की सतह पर उतरा था। यह इंसान की बनाई पहली वस्तु थी जिसने चांद की सतह को छुआ था।

1998: माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। तब न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने इसकी कीमत 261 अरब डॉलर आंकी थी।

आज हिंदी दिवस है। 1949 में संविधान सभा ने आज ही के दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Morning News Brief: Monsoon session of Parliament will start today amid Corona epidemic, Election Commission will take stock of preparations for Bihar Assembly Election


from Dainik Bhaskar /national/news/morning-news-brief-monsoon-session-of-parliament-will-start-today-amid-corona-epidemic-election-commission-will-take-stock-of-preparations-for-bihar-assembly-election-127717313.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages