2012 में लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज उठाने पर पाकिस्तान में मलाला को गोली मारी गई थी; 2006 में गूगल ने 165 करोड़ डॉलर में यूट्यूब खरीदा था - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 8 October 2020

2012 में लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज उठाने पर पाकिस्तान में मलाला को गोली मारी गई थी; 2006 में गूगल ने 165 करोड़ डॉलर में यूट्यूब खरीदा था

मलाला युसूफजई का जन्म 1999 में हुआ और 2009 में जब उन्होंने गुल मकई के नाम से बीबीसी उर्दू के लिए डायरी लिखनी शुरू की, तो वह सुर्खियों में आईं। यह डायरी बाहरी दुनिया के लिए थी, जिसमें वह स्वात घाटी में तालिबान के साए में जिंदगी बयां करती थीं। मलाला से चरमपंथी नाराज थे। इसी वजह से 2012 में 9 अक्टूबर को तालिबान ने मलाला को सिर पर गोली मार दी थी। हालत इतनी खराब थी कि कोमा में ही उसे इलाज के लिए यूके लेकर जाना पड़ा था।

मलाला तब से यूके में ही हैं। 2014 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस समय वह सिर्फ 17 वर्ष की थीं। यह पुरस्कार हासिल करने वाली वह दुनिया की सबसे युवा हस्ती हैं। अब वह यूके में ही स्कूल चलाती हैं। दो साल पहले वह पहली बार पाकिस्तान लौटी थीं। मलाला अब 21 वर्ष की हो गई हैं।

गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की

गूगल ने 2006 में 9 अक्टूबर को ही घोषणा की थी कि वह 165 करोड़ डॉलर में यूट्यूब खरीद रहा है। आज इस यूजर जनरेटेड कंटेंट वीडियो प्लेटफॉर्म पर 200 अरब से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स हर महीने आते हैं। हर रोज लोग एक अरब घंटे से ज्यादा वीडियो देखते हैं। अरबों व्यूज जनरेट करते हैं। यूट्यूब की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी यूट्यूब वॉच टाइम मोबाइल डिवाइस के जरिए आता है। कंपनी 100 से ज्यादा देशों के लिए इसका लोकल वर्जन लॉन्च कर चुकी है, यह करीब 80 भाषाओं में अवेलेबल है।

इतिहास में आज को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

  • 1776ः अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनी से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
  • 1876ः पहली बार टेलीफोन पर आउटडोर वायर के माध्यम से दो-तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रहे बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वॉटसन के बीच हुई।
  • 1920ः अलीगढ़ का एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदला।
  • 1945ः प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।
  • 1954ः अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
  • 1962ः अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
  • 1967ः अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
  • 1998ः पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश का सर्वोच्च कानून बनाया।
  • 2005ः यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।
  • 2006ः बहुजन समता पार्टी के संस्थापक कांशीराम का निधन हुआ।
  • 2006: समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर वर्ष 2000 में इजरायली कंपनी से करोड़ों रुपए के डिफेंस कॉन्ट्रेक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा।
  • 2012ः इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for October 9th/ What Happened Today | Taliban Shot Malala Yousafzai | Who is Malala Yousafzai? | Google Declared Acquisition Of YouTube


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-october-9th-taliban-shot-malala-yousafzai-google-declared-acquisition-of-youtube-127795249.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages