मुंबई में मास्क नहीं लगाया तो लगाना पड़ेगी झाड़ू; तुर्की में भूकंप से तबाही; गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल में रेप - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

मुंबई में मास्क नहीं लगाया तो लगाना पड़ेगी झाड़ू; तुर्की में भूकंप से तबाही; गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल में रेप

नमस्कार!

अमेरिका में हर सेकंड एक से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। भारत की तुलना में संक्रमण की यह रफ्तार दोगुनी है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 157 लाख करोड़ रुपए रहा। BSE पर करीब 46% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,751 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,319 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,271 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • IPL में आज डबल हेडर मुकाबले। पहला मैच दिल्ली और मुंबई के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से दुबई में होगा। दूसरा मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से शारजाह में होगा।
  • महाराष्ट्र में आज लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। गुरुवार को राज्य में 30 नवंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया था।
  • प्रधानमंत्री मोदी आज साबरमती से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन करेंगे।

देश-विदेश

चुनाव आयोग ने कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीना

चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। कमलनाथ ने पिछले दिनों शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। इस मामले पर EC कमलनाथ के जवाब से संतुष्ट नहीं है।

मास्क न पहनने पर मुंबई में सख्ती, 200 रु. जुर्माना

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। BMC ने कहा है कि अब कोई बिना मास्क के पकड़ में आया तो उसे सड़कों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है। 200 रुपए जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। मुंबई में एपेडमिक एक्ट लागू होने तक मास्क को अनिवार्य किया गया है।

उत्तर प्रदेश में अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश में अमेठी में गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को जिंदा जला दिया गया। अधजली हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद से गांव में तनाव है। पुलिसबल तैनात हैं। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी के दखल के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव में फोर्टिस हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर भर्ती युवती से रेप

गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी बचाने के लिए लड़ रही 21 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। लड़की वेंटिलेटर पर है। 22 से 27 अक्टूबर के बीच उससे रेप हुआ। पीड़ित को होश आने पर 28 अक्टूबर को उसने अपने पिता को टूटे-फूटे शब्दों में आपबीती बताई। आरोपी का नाम विकास बताया है।

तुर्की और ग्रीस में भूकंप, कई इमारतें गिरीं, सैकड़ों घायल

तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई है। तुर्की में ज्यादा नुकसान की आशंका है। यहां 4 लोगों की जान गई और 120 लोग घायल हो गए। कई इमारतें भी जमींदोज हो गईं। ग्रीस में झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए।

ओरिजिनल

मुंबई में गार्ड को देख तय किया, गांव लौट खेती करूंगा

औरंगाबाद के बरौली गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। अच्छी खासी सैलरी थी। अचानक 2011 में गांव लौट आए। आज वो 20 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। दो लाख से ज्यादा किसान देशभर में उनसे जुड़े हैं। सालाना 25 लाख रुपए का टर्नओवर है।

एक्सप्लेनर

अब आप भी खरीद सकते हैं कश्मीर में जमीन, मगर कैसे?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के कानूनों में बड़े बदलाव किए। इसने राज्य के 12 पुराने कानून खत्म कर दिए। 14 कानूनों में बदलाव किया। दरअसल, भारत के लिए यह फैसला जितना साफ-सुथरा दिख रहा है, वैसा है नहीं। जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोग जमीन की खरीद-फरोख्त कैसे कर सकेंगे? ऐसे समझें।

सुर्खियों में और क्या है...

  • खेती और इससे जुड़े कामकाज के लिए अगर आपने कर्ज लिया है तो सरकार एक्स ग्रेशिया का फायदा नहीं देगी। यानी ब्याज पर ब्याज और साधारण ब्याज के बीच जो अंतर है, वह आपको नहीं मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को गांधीनगर से नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचे। टूरिज्म से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इनमें आरोग्य वन और जंगल पार्क शामिल हैं।
  • भारत में कोरोना के 24 घंटे में 45 से 50 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ ताइवान में 200 दिन (12 अप्रैल के बाद) से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "जो नेता चीन के प्रवक्ता हैं, उन्हें यहां नहीं रहना चाहिए, बल्कि कोई दूसरी जगह तलाशनी चाहिए।"


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rape at Fortis Hospital, Gurgaon; Earthquake devastation in Turkey; If you do not put a mask in Mumbai, you will have to sweep


from Dainik Bhaskar /national/news/rape-at-fortis-hospital-gurgaon-earthquake-devastation-in-turkey-if-you-do-not-put-a-mask-in-mumbai-you-will-have-to-sweep-127867419.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages