मुंबई पुलिस ने बताया चैनलों की TRP का खेल, हाथरस केस में आया नया मोड़ और ब्याज दरों में कटौती पर आज मिल सकती है अच्छी खबर - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 8 October 2020

मुंबई पुलिस ने बताया चैनलों की TRP का खेल, हाथरस केस में आया नया मोड़ और ब्याज दरों में कटौती पर आज मिल सकती है अच्छी खबर

पहले जिक्र दो अच्छी खबरों का। पहली खबर- बीते एक महीने में करीब एक लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो जनवरी की शुरुआत में एक से डेढ़ लाख एक्टिव केस रह जाएंगे। दूसरी खबर- आरबीआई आज ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है। चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 2 इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • IPL के तहत शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होगा। टॉस शाम सात बजे होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।
  • मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और बिहार में 94 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए उम्मीदवारों की स्क्रूटनी भी होगी।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें
1. मुंबई पुलिस ने बताया चैनलों की TRP का खेल
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को फॉल्स टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी खरीदते थे और बढ़वाते थे। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चैनलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उधर, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। - पढ़ें पूरी खबर

2. मुकेश अंबानी सबसे अमीर
देश में सबसे अमीर कौन? जवाब आप भी जानते हैं... मुकेश अंबानी। वह भी एक-दो साल से नहीं, बल्कि लगातार 13वें साल से देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस बार अंबानी पिछले साल के मुकाबले और भी अमीर हो गए हैं। एक साल में उनकी वेल्थ में 37.3 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन की इंडिया रिच लिस्ट 2020 में उनकी वेल्थ 88.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में इस बार 9 नए चेहरे हैं। - पढ़ें पूरी खबर

3. ओवैसी का लालू-नीतीश पर निशाना
AIMIM बिहार चुनाव में रालोसपा के साथ चुनाव लड़ रही है। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को भास्कर से बातचीत में लालू यादव और नीतीश कुमार, दोनों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश के भाजपा के साथ दोबारा जाने के लिए राजद और कांग्रेस समान रूप से जिम्मेदार हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सेक्युलरिज्म की दुकान नहीं चला रहे, लेकिन लालू-नीतीश हमें ही सबसे बड़ा साम्प्रदायिक मानते हैं। - पढ़ें पूरी खबर

4. हाथरस कांड के आरोपी की चिट्ठी
हाथरस के बुलगढ़ी गांव में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और उसकी मौत के मामले में गुरुवार को नया खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी संदीप ने 7 अक्टूबर को जेल से हाथरस के एसपी को पत्र लिखा। संदीप ने खुद को और तीन अन्य आरोपियों को बेकसूर बताते हुए लिखा- पीड़ित को उसकी मां और भाई ने ही पीटा था, इसलिए लड़की की मौत हो गई। हमारी दोस्ती थी, बात भी होती थी। - पढ़ें पूरी खबर

5. सुशांत के केस में आगे क्या होगा?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री भी सस्पेंस थ्रिलर बनती जा रही है। सुशांत के परिवार के वकील का दावा है कि एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें कुछ बताया और मीडिया में कुछ और बता रहे हैं। दरअसल, विवाद शुरू हुआ था एम्स के डॉक्टरों की पैनल के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के बयान से, जो यह कह रहे हैं कि सुशांत ने सुसाइड किया है, उनका मर्डर नहीं हुआ। क्या सीबीआई की जांच डेड-एंड पर खड़ी हो गई है? - पढ़ें पूरी खबर

6. घर में खराब वेंटिलेशन से कोरोना फैल सकता है
अगर आपके घर में कोई कोरोना संक्रमित मौजूद है, तो उसके बात करने, गाना गाने या तेज सांस लेने से आप भी संक्रमित हो सकते हैं। फिर भले ही आप सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल ही क्यों न रख रहे हों। अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, कोरोना हवा में तैर रहे वायरस के छोटे कणों से भी फैल सकता है। इसकी वजह खराब वेंटिलेशन है। परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घर में वेंटिलेशन बढ़ाएं। - पढ़ें पूरी खबर

अब 9 अक्टूबर का इतिहास
1945: जाने माने सरोद वादक अमजद अली खां का आज जन्मदिन है।
2006: बहुजन समाज पार्टी के नेता कांशीराम का निधन हुआ।
2006: गूगल ने 165 करोड़ डॉलर में यूट्यूब खरीदा।

आखिर में जिक्र पाकिस्तान की शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई का। लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज उठाने पर 2012 में आज के दिन उन्हें आतंकवादियों ने सिर पर गोली मार दी थी। उनका यूके में इलाज चला।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Police told that TRP play of channels, new twist in Hathras case and RBI news brief 09 october 2020


from Dainik Bhaskar /national/news/mumbai-police-told-that-trp-play-of-channels-new-twist-in-hathras-case-and-rbi-news-brief-09-october-2020-127795234.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages