हजीरा से घोघा सिर्फ 4 घंटे में, सड़क से 12 घंटे, एक ट्रिप में 500 यात्री; 30 ट्रक, 100 कार ले जाने की क्षमता - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

हजीरा से घोघा सिर्फ 4 घंटे में, सड़क से 12 घंटे, एक ट्रिप में 500 यात्री; 30 ट्रक, 100 कार ले जाने की क्षमता

हजीरा-घोघा रो रो फेरी 9 महीने बाद फिर से दिवाली पर रिटर्न हो रही है। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इससे सूरत से सौराष्ट्र की यात्रा सिर्फ चार घंटे में पूरी हो सकेगी। सड़क से सूरत से घोघा जाने में 12 घंटे लगते हैं। केंद्रीय शिपिंग राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि सूरत में रहने वाले सौराष्ट्र के लाखों लोग त्योहारों पर अपने घर जाना चाहते हैं।

सौराष्ट्रवासियों को मोटरसाइकिल या कार से घर पहुंचने के लिए 12 घंटे की यात्रा करनी पड़ती है। इसे देखते हुए सूरत और भावनगर के बीच रो-रो पैक्स सेवा की शुरुआत होने जा रही है। हजीरा-घोघा रो-रो फेरी इससे पहले 9 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी। हजीरा से रो रो फेरी चलने के महज 4 घंटे में सौराष्ट्र की यात्रा पूरी कर लेगी।

रो-रो फेरी दिनभर में 3 चक्कर लगाएगी। इसमें हजारों यात्री, सैकड़ों यात्री वाहन, बाइक और ट्रक भी जा सकेंगे। हजीरा से घोघा के बीच की सड़क की दूरी 370 किमी लंबी है, जबकि जलमार्ग केवल 90 किमी लंबा है। इससे रोज 9000 लीटर ईंधन की बचत भी होगी।

घोघा से दीव 6 घंटे, सोमनाथ 3.30 घंटे, राजकोट 4 घंटे और सासण 6 घंटे में पहुंच सकेंगे

कार से घोघा जाने में 1500-2000 रुपए का खर्च

  • सीएनजी: कार से 2 रुपए प्रति किमी के हिसाब से ट्रिप पर 1740 रुपए खर्च होंगे।
  • पेट्रोल: औसत 15 किमी प्रति लीटर के हिसाब से 2035 रुपए खर्च होंगे।
  • डीजल: औसत 15 किमी प्रति लीटर के हिसाब से 1670 रुपए का खर्च होंगे। यह मात्र ईंधन का खर्च है। इसमें टोल टैक्स का खर्च शामिल नहीं है। इस रूट पर भरूच, करजण सहित 4 टोलनाका है। जिन पर करीब 300 से 350 रुपए टोल टैक्स भरना पड़ता है। जबकि टू- व्हीलर पर घोघा जाने पर पेट्रोल पर 600 रुपए खर्च होंगे। (सभी खर्च सिंगल ट्रिप के हैं)

सुरक्षा के लिए 22 लाइट राफ्ट मौजूद रहेंगे

  • प्रति ट्रिप: 500 यात्रियों और 30 ट्रक और 100 कारों के साथ 34 शिप क्रू
  • सुविधाएं: 14-पैसेंजर लाउंज, 78-पैसेंजर बिजनेस क्लास, 316-पैसेंजर एग्जिक्यूटिव और 92-पैसेंजर इकॉनमी
  • फूड कोर्ट: 2
  • सुरक्षा: आपातकाल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें 22 लाइट राफ्ट मौजूद हैं। प्रत्येक की क्षमता 25 यात्री है। 9 पैसेंजर की क्षमता वाला 1 फास्ट रेस्क्यू बोट।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हजीरा से घोघा के बीच की सड़क की दूरी 370 किमी लंबी है, जबकि जलमार्ग केवल 90 किमी लंबा है। इससे रोज 9000 लीटर ईंधन की बचत भी होगी।


from Dainik Bhaskar /local/gujarat/news/hazira-to-ghogha-in-just-4-hours-12-hours-by-road-500-passengers-in-a-trip-30-truck-100-car-carrying-capacity-127874133.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages