उद्धव ठाकरे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज; अजित पवार, अशोक चव्हाण समेत 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं https://cutt.ly/CeViAdB - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 29 December 2019

उद्धव ठाकरे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज; अजित पवार, अशोक चव्हाण समेत 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं https://cutt.ly/CeViAdB

मुंबई.महाराष्ट्र में उद्ध‌व ठाकरे सरकार काएक महीने बाद सोमवार को पहलामंत्रिमंडल विस्तार होगा। विधानभवन परिसर में देर रात तक इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में 36 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं, इनमें कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और अजित पवार का नाम अहम माना जा रहा है। 28 नवंबर को मुख्यमंत्रीउद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी।नियम के मुताबिक,महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्रीके अलावा 42 मंत्री ही शामिल सकते हैं।

शपथ ग्रहण के विधानभवन में बने पंडाल में5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। चर्चा है कि नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद विभागों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल, मुख्यमंत्रीउद्धव ठाकरे के पास कोई विभाग नहीं है। गृह और उद्योग विभाग शिवसेना के पास हैं। वित्त और ग्रामीण विकास विभाग राकांपा को दिए गए हैं। कांग्रेस को राजस्व, पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा मंत्रालय सौंपा गया था।

किस पार्टी की कितनी भागीदारी
महाराष्ट्र विकास अघाड़ीके मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस ने अपनेमंत्रियों की संख्या साफ कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रीबाला साहब थोराट ने बताया कि कांग्रेस के 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें से 10 कैबिनेट और 2राज्यमंत्री होंगे। इसके अलावा 2 मंत्री पद निर्दलीय और एक समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। शिवसेना और कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर बात चल रही है। एक पार्टी के कोटे से 10 और दूसरी के 11 विधायक मंत्री बनाए सकते हैं।

शिवसेना की तरफ सेसंभावित मंत्रियों के नाम
सूत्रों केमुताबिक, शिवसेना के कोटे से रवींद्र वायकर, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, आशीष जैसवाल, संजय राठौड, दादा भुसे, दिवाकर रावते, अनिल परब, डॉ.राहुल पाटिल, संजय शिरसाट, अनिल बाबर, शंभूराज देसाई का नाम चल रहा है। हालांकि, शिवसेना विधायकों का दबाव है किचुनाव जीतने वाले को ही मंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना की तरफ से मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

राकांपा और कांग्रेससे इन विधायकों के नामकी चर्चा

राकांपा की तरफ से अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, नवाब मलिक, धनंजय मुंडे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मश्रीफ, अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगणे, मकरंद पाटिल,बालासाहेब पाटिल, सरोज अहिरे और डॉ.किरण लहामटेके नाम मंत्री बनने वालों की चर्चामें हैं। इसी तरह से कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, केसीपाडवी, अमित देशमुख, सतेज पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमती ठाकुर, सुनील केदार, वर्षा गायकवाड, अमीन पटेल और प्रणीति शिंदे के नाम संभावित तौर पर लिए जा रहे हैं।

28 नवंबर को उद्धव ने 6 मंत्रियों के साथ ली थी शपथ
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। उद्धव ने तीनों पार्टियों के दो-दो मंत्रियों के साथ 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसमें राकांपा के जयंत पाटिल, छगन भुजबल, शिवसेना के एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल थे।सरकार बनने केकरीब 15 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था।

भाजपा के साथ चुनाव लड़ी थी शिवसेना

शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपाके साथ मिलकर लड़ा था। शिवसेना-भाजपागठबंधन को बहुमत भी मिला था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपाके बीच टकराव पैदा हो गया था। इसके बाद भाजपानेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपानेता अजित पवार के साथ मिलकर प्रदेश मेंसरकार बनाली थी। देवेंद्र ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राजनैतिक उठापटक के चलते साढ़े तीन दिन बाद सीएम और डिप्टी सीएम को इस्तीफा देना पड़ाथा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उद्धव ठाकरे को शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा के गठबंधन का नेता चुना था। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZBbSgn
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages