बुधवार सुबह उज्जैन जिले के पानबिहार के पास रना हेड़ा गांव में टिड्डियों के दल ने हमला कर दिया है। यहाँ लाखों की संख्या में टिड्डियां पेड़ों पर और खेतों में नजर आ रही है। दिल्ली से आई टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से दवाई का स्प्रे किया है।बता दे कि टिड्डियों का दल राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश में पहुँच गया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा सहित अन्य जिलों के किसान टिड्डियों से परेशान है। यह फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान थाली, ढोल, डीजे और टिड्डियों को भगाने के जतन कर रहे हैं।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cSv4vR
No comments:
Post a Comment