आज से फिल्में देखने जाइए और एंटरटेनमेंट पार्क में घूमिए; वैष्णो देवी में 2 हजार ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, कर्ज लेने वालों पर फैसला जल्द - "Current Bits of knowledge Center"

"Current Bits of knowledge Center"

Welcome to the "Current Bits of knowledge Center," your go-to objective for remaining educated and motivated. Jump into the most recent news, provocative examinations, and convincing stories from around the globe. Our group of prepared writers and givers present to you a different scope of themes, covering all that from making it known and inside and out highlights to social patterns and mechanical developments. Investigate the world from our perspective and join the discussion on the issues tha

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 14 October 2020

आज से फिल्में देखने जाइए और एंटरटेनमेंट पार्क में घूमिए; वैष्णो देवी में 2 हजार ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, कर्ज लेने वालों पर फैसला जल्द

कोरोना के बीच अनलॉक-5 की आज से शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, स्वीमिंग पूल और जमावड़े में राहत दी गई है। उधर, कोरोना से टेस्टिंग का आंकड़ा 9 करोड़ के पार हो चुका है। भारत फिर भी अमेरिका से 3 करोड़ और चीन से 7 करोड़ टेस्टिंग पीछे है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज आपके काम की 10 खबरें

  1. कई राज्यों में मल्टीप्लेक्स 7 महीने बाद खुलने जा रहे हैं।
  2. सरकार ने आज से एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की भी इजाजत दे दी है।
  3. स्वीमिंग पूल आज से खुल सकेंगे। ओलिंपिक साइज के पूल में एक वक्त पर मैक्सिमम 20 तैराक हिस्सा ले सकेंगे।
  4. हर तरह के जमावड़े में 100 से ज्यादा लोग शामिल हो सकेंगे।
  5. पंजाब में 9वीं से 12वीं के स्कूल खुलेंगे।
  6. देशभर में सभी क्लासेस के लिए स्कूल खोलने के बारे में राज्य आज से फैसला ले सकेंगे। वे तारीख तय कर अपनी SOP बना सकेंगे।
  7. मुंबई में 194 और लोकल ट्रेनें चलेंगी। इनमें 10 एसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
  8. वैष्णोदेवी में अब 7 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। अब तक 5 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकते थे।
  9. दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन आज से दोबारा शुरू होगी।
  10. शिमला-कालका ट्रैक पर हिमालयन क्वीन टॉय ट्रेन शुरू होगी। इसके लिए कालका-दिल्ली शताब्दी भी शुरू की जा रही है। और, साथ ही महाराष्ट्र में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत भी होगी।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार

लोन मोरेटोरियम पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, ‘आपको छोटे कर्जदारों के लिए फैसला लेना होगा। आप सही फैसले के साथ कोर्ट में आइए। आम लोगों की दुर्दशा को समझिए। उनकी दिवाली अब आपके हाथ में है।’ सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 2 नवंबर तक सुनवाई टाल दी है। साथ ही कहा कि जब सरकार ने फैसला ले ही लिया है तो हम देरी नहीं करेंगे, एक ऑर्डर पास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

2. भाजपा के लिए सिंधिया बड़े स्टार नहीं

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। करीब सात महीने पहले कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, लेकिन 10वें नंबर पर है। कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है कि मतलब निकलने पर अब सिंधिया को भाजपा में दरकिनार कर दिया गया है। - पढ़ें पूरी खबर

3. फडणवीस की पत्नी का उद्धव पर निशाना

महाराष्ट्र में मंदिरों को नहीं खोलने को लेकर राजनीति जारी है। अब पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। अमृता ने बुधवार को ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में बार और शराब की दुकानों को खोलने की छूट है, लेकिन मंदिर खतरनाक जोन में हैं। भरोसा न कर पाने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर खुद को साबित करना होता है। ऐसे लोग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को लागू करवाने में नाकाम रहते हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि मुंबई में मेट्रो ट्रेन सर्विस आज से शुरू की जाएगी। -पढ़ें पूरी खबर

4. तेलंगाना में बारिश से 15 की मौत

तेलंगाना के कई जिलों में मंगलवार रात से भारी बारिश हुई। राजधानी हैदराबाद में बीते 24 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई। इसके बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। बंडलगुडा इलाके में एक घर पर पत्थर गिरने से 2 महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात तक राज्य में बारिश की वजह से 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। कुछ रिपोर्ट्स में मौत का आंकड़ा 20 भी बताया गया है। - पढ़ें पूरी खबर

5. बंगाल में राजनीतिक हिंसा का इतिहास

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर हिंसा की राजनीति लगातार तेज हो रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2018 की अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पूरे साल के दौरान देश में होने वाली 54 राजनीतिक हत्याओं में से 12 बंगाल में हुईं, लेकिन उसी साल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को जो एडवायजरी भेजी थी, उसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 96 हत्याएं हुई हैं। -पढ़ें पूरी खबर

6. युवाओं पर भारी पड़ रही लापरवाही

अगर आप ये सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है तो ये गलत है। कोरोना को हल्के में लेना युवाओं और कम उम्र के लोगों को भारी पड़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी। जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। -पढ़ें पूरी खबर

7. कश्मीर में हिरासत का दौर खत्म, मुलाकातें शुरू

पीडीपी चीफ और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की रिहाई के एक दिन बाद बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर उनसे मिलने पहुंचे। उमर ने ट्वीट किया कि मैं और मेरे पिता महबूबा मुफ्ती का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। उमर ने बताया कि महबूबा मुफ्ती गुरुवार को होने वाली 5 दलों की बैठक में भी शामिल होंगी। -पढ़ें पूरी खबर

अब 15 अक्टूबर का इतिहास

1542: मुगल शासक अकबर का जन्म हुआ।

1931: 11वें राष्ट्रपति और साइंटिस्ट एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।

1961: साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।

आखिर में जिक्र जेआरडी टाटा का। 1932 में आज ही के दिन उन्होंने कराची से मुंबई तक टाटा एयर सर्विसेस का जहाज उड़ाया था। पढ़ें उन्हीं की कही एक बात...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Morning News Brief|Today's News| Breaking News| Unlock 5.0| Cinema Halls Multiplexes Opening, Lockdown Unlock 5 0 Guidelines Latest News Update


from Dainik Bhaskar /national/news/morning-news-brieftodays-news-breaking-news-unlock-50-cinema-halls-multiplexes-opening-lockdown-unlock-5-0-guidelines-latest-news-update-127815262.html
https://cutt.ly/CeViAdB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages